उत्तराखंड

बाजपुर में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो गुटों की मारपीट में 3 गंभीर घायल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 11, 2026 03:33 1 views 0 Comments
बाजपुर में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो गुटों की मारपीट में 3 गंभीर घायल

बाजपुर क्षेत्र में मामूली बात पर दो गुट आपस में भिड़ गए, इस हिंसक झड़प में तीन लोग गंभीर घायल हो गए, वहीं घटना का वीडियो सीसीटीवी में जमकर वायरल हो र...

बाजपुर क्षेत्र में मामूली बात पर दो गुट आपस में भिड़ गए, इस हिंसक झड़प में तीन लोग गंभीर घायल हो गए, वहीं घटना का वीडियो सीसीटीवी में जमकर वायरल हो रहा है, अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर ने बताया कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद संबंधित थाने को जांच के निर्देश दे दिए गए हैं, जानकारी के अनुसार, एक थार वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक भैंस के लवारे को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पीड़ित पक्ष के अनुसार, जब इस घटना की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को हुई, तो उन्होंने आरोपी वाहन को नीलकंठ मंदिर चौराहे के पास रोक लिया।

इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि थार चालक अभिनव अग्रवाल ने अपने पिता अक्रूर अग्रवाल और कुछ अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया, इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में तीन लोग गंभीर घायल हो गए, इतना ही नहीं, पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि जब उसकी मां और भतीजी बीच-बचाव के लिए आईं, तो उनके साथ भी अभद्रता की गई और मारपीट की गई, घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी वारदात कैद हो गई है, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया है, पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, वहीं, दूसरे पक्ष ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर ने बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है, उन्होंने कहा कि यह मामला बाजपुर कोतवाली क्षेत्र का प्रतीत हो रहा है और संबंधित थाने को जांच के निर्देश दे दिए गए हैं, पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment