उत्तराखंड

टिहरी गढ़वाल के चंबा की मीनल नेगी ने UPSC में 66 वीं रैंक लाकर रचा इतिहास

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Mar 07, 2026 05:19 1 views 0 Comments
टिहरी गढ़वाल के चंबा की मीनल नेगी ने UPSC में 66 वीं रैंक लाकर रचा इतिहास

टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटी मीनल नेगी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 66 प्राप्त कर पूरे उत...

टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटी मीनल नेगी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 66 प्राप्त कर पूरे उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। ग्राम दीवाड़ा (चंबा) में जन्मी मीनल, शिक्षक प्रीतम सिंह नेगी और मीना नेगी की पुत्री हैं। सीमित संसाधनों के बीच देहरादून में रहकर ऑनलाइन माध्यम से तैयारी करते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

पहले प्रयास में असफल होने के बावजूद उन्होंने धैर्य और नई रणनीति के साथ दूसरे प्रयास में शानदार सफलता प्राप्त की। उनकी यह उपलब्धि पहाड़ के युवाओं—विशेषकर बेटियों—के लिए प्रेरणा है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
मीनल नेगी की इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment