उत्तराखंड

चमोली के थराली में 100 साल पुराने कपूर गली भवन में भीषण आग, पूरा भवन जलकर राख

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत May 14, 2026 10:55 1 views 0 Comments
चमोली के थराली में 100 साल पुराने कपूर गली भवन में भीषण आग, पूरा भवन जलकर राख

चमोली के थराली में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे 100 साल पुराने एक भवन में अचानक आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभ...

चमोली के थराली में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे 100 साल पुराने एक भवन में अचानक आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन भवन सड़क से दूर होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते पूरा भवन जलकर राख हो गया। भवन में रह रहे कई मजदूरों का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। स्थानीय व्यापारी प्रेम बुटोला ने बताया कि यह थराली की सबसे पुरानी इमारतों में से एक थी, जिसे कपूर गली भवन के नाम से जाना जाता था।

भवन काफी जर्जर हालत में था, हालांकि यहां कुछ मजदूर रह रहे थे। घटना के समय सभी मजदूर काम पर गए हुए थे, जिससे जनहानि टल गई। उन्होंने बताया कि यह भवन सिम और पैनगढ़ के थोकदारों का था। पहले यहां ट्रेजरी सहित पूरे बाजार की चहल-पहल रहती थी। नए पुल के निर्माण के बाद बाजार दूसरी ओर शिफ्ट हो गया और यह भवन धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील हो गया। गुरुवार को अचानक लगी आग में पूरा भवन जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment