देहरादून

दिल्ली के जंतर-मंतर पर उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में पहुंचा शख्स, उत्तराखंड पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 24, 2026 21:03 71 views 0 Comments
दिल्ली के जंतर-मंतर पर उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में पहुंचा शख्स, उत्तराखंड पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में वह मंच से छात्रों का समर्थन करता और पुलिस सेवा छोड़ने जैसी बातें करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने पूरे मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। पुलिस के अनुसार, वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति शेर सिंह है, जो उत्तराखंड पुलिस का निलंबित सिपाही है। विभाग का कहना है कि वह लंबे समय से सक्रिय सेवा में नहीं है और उसके खिलाफ पहले से विभागीय कार्रवाई चल रही है।

कुमाऊं परिक्षेत्र की आईजी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि शेर सिंह 28 जून 2026 से बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित था। नोटिस जारी किए जाने के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर 20 जुलाई 2026 को उसे निलंबित कर दिया गया था। पुलिस के मुताबिक शेर सिंह के खिलाफ पहले से गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2025 में हरिद्वार जिले में दर्ज एक मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बाद में उसे अदालत से जमानत मिली, लेकिन उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी रही।

 उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि जांच में शेर सिंह का नाम एक संगठित आपराधिक गिरोह से जुड़े मामले में भी सामने आया था। इसी कारण उसके खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी की प्रक्रिया भी चल रही है। विभाग ने स्पष्ट किया कि शेर सिंह वर्तमान में सक्रिय पुलिसकर्मी नहीं है और छात्र आंदोलन के दौरान उसके द्वारा दिए गए बयानों का उत्तराखंड पुलिस से कोई संबंध नहीं है। पुलिस का कहना है कि उसके हालिया आचरण की भी विभागीय स्तर पर समीक्षा की जा रही है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment