देहरादून

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के भर्ती परीक्षा की आई बड़ी अपडेट

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 03, 2026 21:40 440 views 0 Comments
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के भर्ती परीक्षा की आई बड़ी अपडेट

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या-70/ उ०अ० से०च०आ०/2025 दिनांक 09 अप्रैल, 2025 में विभिन्न विभागों के अंतर्गत विज्ञापित स्नातक स्तरीय अर्हता के कुल 416 पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 14 जून, 2026 को आयोजित की गयी। उक्त लिखित परीक्षा व अभ्यर्थियों के ऑनलाईन आवेदन-पत्र में दिये गये पदों हेतु आवेदन के आधार पर पदनाम-राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) एवं राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के पदों हेतु शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा का आयोजन दिनांक 06 अगस्त, 2026 एवं 07 अगस्त, 2026 को किया गया। उक्त विज्ञापन में विज्ञापित कुल 416 पदों के सापेक्ष निर्धारित अनुपात में अभिलेखों की सन्निरीक्षा (Document Scrutiny) हेतु 668 अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है।

उक्त पदों में से सहायक समीक्षा अधिकारी (राज्यपाल सचिवालय) व वैयक्तिक सहायक (उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) के पदों हेतु श्रेष्ठता एवं वरीयता के आधार पर कम्प्यूटर टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा आयोजित की जानी है। इसलिए अभ्यर्थियों के ऑनलाईन आवेदन-पत्र में किये गये दावों के अनुसार आयोग कार्यालय में निर्धारित तिथि को अभिलेखों की सन्निरीक्षा के पश्चात् अर्ह अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों की श्रेष्ठता एवं पदों की वरीयता के आधार पर श्रेणी/उपश्रेणीवार उपलब्ध पदों के सापेक्ष अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जायेगा। सूच्य है कि औपबंधिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की अभिलेखों की सन्निरीक्षा की तिथि एवं पदों की वरीयता से संबंधित ऑनलाईन लिंक संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर पृथक से प्रकाशित किये जायेगें। अभ्यर्थियों से अपेक्षा है कि वे समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in का अवलोकन करते रहें।

 

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment