उत्तराखंड

देहरादून भुड्डी गांव हत्या में बड़ा खुलासाा, छोटे भाई ने पैसे के लिए बड़े भाई सोहेल को मारी थी गोली

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 15, 2026 11:31 2 views 0 Comments
देहरादून भुड्डी गांव हत्या में बड़ा खुलासाा, छोटे भाई ने पैसे के लिए बड़े भाई सोहेल को मारी थी गोली

देहरादून के शिमला बाईपास रोड स्थित भुड्डी गांव में हुए एडवोकेट सोहेल की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्या की घटना को किसी और ने नहीं ब...

देहरादून के शिमला बाईपास रोड स्थित भुड्डी गांव में हुए एडवोकेट सोहेल की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्या की घटना को किसी और ने नहीं बल्कि छोटे भाई ने ही अंजाम दिया। बताया जा  कि वह आपराधिक प्रवृति का है और नशा करता है। यह अधिवक्ता भाई से पैसे मांग रहा था। पैसे न देने पर उसने बड़े भाई को गोली मार दी। हत्या के बाद ऐसा सीन क्रिएट किया ताकि उस पर किसी का शक न हो। उसी ने ही कहानी बनाई की बाहर से आए बदमाशों ने उनसे बड़े भाई सोहेल की हत्या कर दी है। 

देहरादून पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और मात्र एक घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम और हत्या के पीछे की वजह का खुलासा होने की संभावना है। देहरादून एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की तत्परता से आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। दूसरी ओर शव लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर भी पुलिस शिकंजा कसने जा रही है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सकता है। बताया जा रहा कि कुछ लोगों ने पुलिस से भी अभद्रता की है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment