हल्द्वानी

हल्द्वानी के कालाढूंगी में सड़क किनारे मिला तेंदुए का शव, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 13, 2026 09:42 7 views 0 Comments
हल्द्वानी के कालाढूंगी में सड़क किनारे मिला तेंदुए का शव, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका

रामनगर वन प्रभाग की कालाढूंगी वन रेंज क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब हल्द्वानी-रामनगर मुख्य मार्ग पर कालाढूंगी स्थित हनुमान मंदिर के समीप एक तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा मिला, सड़क किनारे तेंदुए का शव दिखाई देने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, सूचना मिलते ही कालाढूंगी वन रेंज के अधिकारी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मृत तेंदुए के शव को अपने कब्जे में ले लिया, प्रारंभिक जांच में तेंदुए की मौत सड़क हादसे में होने की आशंका जताई जा रही है, माना जा रहा है कि देर रात किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत हुई होगी, हालांकि तेंदुए की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी, वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वन विभाग के अनुसार मौके पर जांच के दौरान मृत तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित पाए गए है, ऐसे में प्रथम दृष्टया किसी तरह की अंग तस्करी या अवैध शिकार की बात सामने नहीं आई है,इसके बावजूद विभाग द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है, गौरतलब है कि कालाढूंगी क्षेत्र वन्यजीवों की आवाजाही के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है,सड़क के आसपास अक्सर वन्यजीवों की मौजूदगी देखी जाती है,ऐसे में सड़क से गुजरने वाले वाहनों की तेज रफ्तार वन्यजीवों के लिए खतरा बन सकती है, फिलहाल वन विभाग की टीम तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो पाएगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment