उत्तराखंड

बागेश्वर में भूस्खलन से पिंडर घाटी का संपर्क टूटा, पूर्व विधायक समेत कई लोग फंसे

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Mar 18, 2026 11:31 1 views 0 Comments
बागेश्वर में भूस्खलन से पिंडर घाटी का संपर्क टूटा, पूर्व विधायक समेत कई लोग फंसे

बागेश्वर में भूस्खलन के चलते पिंडर घाटी का सड़क संपर्क पूरी तरह से बाधित हो गया है। रिखाड़ी-बाछम मोटर मार्ग जैकुनी गांव के पास मलबा तथा बोल्डर गिरने...

बागेश्वर में भूस्खलन के चलते पिंडर घाटी का सड़क संपर्क पूरी तरह से बाधित हो गया है। रिखाड़ी-बाछम मोटर मार्ग जैकुनी गांव के पास मलबा तथा बोल्डर गिरने से बंद हो गया है। मार्ग अवरुद्ध होने से क्षेत्र में आवागमन ठप हो गया है तथा लगभग पांच हजार की आबादी प्रभावित हो गई है। बुधवार को हुई इस घटना के समय क्षेत्र भ्रमण पर गए पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण भी मौके पर फंस गए। उनके साथ ग्रामीणों के चार वाहन तथा एक दर्जन से अधिक लोग भी मार्ग बंद होने के कारण वहीं रुकने को मजबूर हैं। पूर्व विधायक ने तत्काल जिला प्रशासन को सूचना देकर सड़क खोलने की मांग की है।

बताया जा रहा है कि खरकिया से करीब तीन किमी आगे खाती की ओर जाने वाला यह मार्ग पहले से ही खराब स्थिति में था, जो अब भूस्खलन के बाद पूरी तरह बंद हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार जैकुनी के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थर तथा मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया। पूर्व विधायक फर्स्वाण ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य पीएमजीएसवाई के तहत चल रहा है, लेकिन मौके पर मशीनों का अभाव है तथा मजदूरों से मैन्युअल काम कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा पहाड़ से पत्थर खोदे जाने के कारण भी यह स्थिति बनी है। सड़क बंद होने से पिंडर घाटी, खाती, जैकुनी और खरकिया क्षेत्र का संपर्क टूट गया है। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से जल्द मार्ग खोलने और मशीनरी तैनात करने की मांग की है, ताकि फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके और आवागमन बहाल हो सके।

सड़क बंद होने से फंसे भवान सिंह, उत्तम सिंह, हुकुम सिंह, जैत सिंह, तारा सिंह आदि ने कहा कि आपदा से पहले सड़क बंद होने लगी है। अभी सहासिक पर्यटन सीजन भी आने वाला है। इधर, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता अंबरीश कुमार ने कहा कि मजदूर लगी है,सड़क से मलबा, पत्थर आदि हटाया जा रहा है। शाम तक सड़क को खोल लिया जाएगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment