हल्द्वानी के हीरानगर में अतिक्रमण हटाने गई JCB पर पथराव,दोषियों के खिलाफ होगी सख्त करवाई
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Dec 13, 2025 10:59
•
1 views
•
0 Comments
हल्द्वानी के हीरानगर वार्ड संख्या 17 में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की जेसीबी पर आज पथराव का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग की भू...
हल्द्वानी के हीरानगर वार्ड संख्या 17 में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की जेसीबी पर आज पथराव का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग की भूमि पर शौचालय निर्माण का प्रस्ताव है, जिसको लेकर राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंची थी।
इसी दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने नगर निगम की जेसीबी पर पत्थर फेंक दिए, जिससे मशीन का शीशा टूट गया। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई, जिसके चलते फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को रोक दिया गया है।नगर निगम की ओर से बताया गया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक कदम उठाने की तैयारी की जा रही है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!