उत्तराखंड

पौड़ी से बहला-फुसलाकर ले जाई गई मासूम, उत्तराखंड पुलिस ने हिमाचल से किया गिरफ्तार 

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 11, 2026 15:35 1 views 0 Comments
पौड़ी से बहला-फुसलाकर ले जाई गई मासूम, उत्तराखंड पुलिस ने हिमाचल से किया गिरफ्तार 

पौड़ी पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के अपहरण की साजिश को नाकाम करते हुए उसे सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में एक नेपाली मूल की महि...

पौड़ी पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के अपहरण की साजिश को नाकाम करते हुए उसे सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में एक नेपाली मूल की महिला को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से की गई।जानकारी के अनुसार दिनांक 08.06.2026 को कोतवाली लैन्सडाउन क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को एक नेपाली मूल की महिला बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई है। शिकायत के आधार पर कोतवाली लैन्सडाउन में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन को विशेष पुलिस टीम गठित करने को कहा।

इसके बाद प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन रमेश तनवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और लगातार पतारसी-सुरागरसी के माध्यम से तलाश शुरू की। अथक प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी महिला हिमानी को ग्राम बैरी, थाना सरकाघाट, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने अपहृत नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त
हिमानी, निवासी ग्राम बैरी बरान, थाना सरकाघाट, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment