उत्तराखंड

रुद्रपुर में मासूम बेटी की मां के सामने दर्दनाक मौत, जेसीबी हादसे से परिवार सदमे में

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 14, 2026 16:50 1 views 0 Comments
रुद्रपुर में मासूम बेटी की मां के सामने दर्दनाक मौत, जेसीबी हादसे से परिवार सदमे में

रुद्रपुर के परशुराम चौक क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 29 वर्षीय महिला की जान चली गई। महिला अपनी छोटी बेटी के साथ बाजार से घर लौट र...

रुद्रपुर के परशुराम चौक क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 29 वर्षीय महिला की जान चली गई। महिला अपनी छोटी बेटी के साथ बाजार से घर लौट रही थी। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार जेसीबी की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार विमला हर्वोला मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र की रहने वाली थीं और वर्तमान में रुद्रपुर में अपने परिवार के साथ रह रही थीं। शनिवार रात वह खरीदारी के बाद अपनी बेटी के साथ घर लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले अपनी बेटी को सुरक्षित सड़क पार कराया। इसके बाद जब वह खुद सड़क पार करने लगीं तो उसी दौरान एक जेसीबी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला वाहन के नीचे आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे को अपनी आंखों के सामने देखकर मासूम बच्ची घबरा गई, और मदद के लिए चिल्लाने लगी। बच्ची की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जेसीबी को कब्जे में ले लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग सड़क पार करते हैं…लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। क्षेत्रवासियों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं…लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं में कोई बड़ा सुधार नहीं किया गया। इस घटना के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment