राजधानी देहरादून में एक कार ने कई वाहनों को रौंद दिया, जिसके बाद तेज रफ्तार कार एक सब्जी की दुकान में घुस गई
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 03, 2026 10:42
•
136 views
•
0 Comments
देहरादून में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, शहर में आए दिन सड़क हादसों की तस्वीर सामने आ रही है, वहीं ताजा घटना देहरादून के कैंट रोड पर घटित हुई, यहां एक तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, फिर कार एक सब्जी की दुकान में घुस गई, घटना से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया, गौर हो कि देहरादून के कैंट रोड पर रफ्तार कहर देखने को मिला है, जहां एक कार ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक सब्जी की दुकान में घुस गई, जिसमें कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
जबकि एक दुकानदार को हल्की चोटें भी आई हैं, बताया जा रहा है कि महिला कार चालक अचानक कार का संतुलन खो बैठी और वाहनों को रौंदते हुए निकली, घटना में वाहनों और सब्जी की दुकान को भी नुकसान पहुंचा है, वहीं घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई और लोग जान बचाने की कोशिश करते दिखाते दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला संभाल लिया, क्योंकि घटना के बाद लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया था, थाना कैंट प्रभारी शंकर बिष्ट ने बताया है कि फिलहाल हादसे के कारणों की जांच कर रही है, महिला को हिरासत में लिया गया था, शुरुआती तौर पर कार के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, पुलिस हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों और दुकान के नुकसान का भी आकलन कर रही है, बता दें कि देहरादून में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!