रुद्रपुर में युवती के मोबाइल नंबर से इनकार करने पर युवक ने किया तमंचे के बट से सिर पर हमला
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 10, 2025 11:03
•
1 views
•
0 Comments
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की मोदीपुरम कॉलोनी में एक युवती से मारपीट और हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने मोबाइल नंबर मांगने पर य...
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की मोदीपुरम कॉलोनी में एक युवती से मारपीट और हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने मोबाइल नंबर मांगने पर युवती के इनकार से नाराज़ होकर पहले उससे गाली-गलौज की, फिर मारपीट करते हुए तमंचे की बट से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
पीड़िता अंजली कुमारी घर के बाहर गेट पर अपने बच्चे के साथ बैठी थी, तभी मोहल्ले में रहने वाला संजू नामक युवक वहां पहुंचा और मोबाइल नंबर मांगने लगा। जब अंजली ने नंबर देने से इनकार किया, तो संजू ने अचानक मारपीट शुरू कर दी और जेब से तमंचा निकालकर उसकी बट से सिर पर वार कर दिया। हमले में युवती का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गई।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने ट्रांजिट कैंप थाने में शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष मोहन पांडे ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं घायल युवती का प्राथमिक उपचार किया गया है और उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!