रुद्रपुर में अपने अब्बू को सरकारी भूमि पर स्थित घर के अंदर दफनाकर वहां बना दी मजार, पहुंची प्रशासनिक टीम
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
May 08, 2026 00:50
•
1 views
•
0 Comments
रुद्रपुर में शहर के खेड़ा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की सूचना मिलने पर महापौर विकास शर्मा, एडीएम पंकज उपाध्याय, नगर...
रुद्रपुर में शहर के खेड़ा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की सूचना मिलने पर महापौर विकास शर्मा, एडीएम पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान अधिकारियों के सामने ऐसा मामला आया, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए।बताया जा रहा है कि सरकारी भूमि पर कब्जा जमाने के उद्देश्य से अब्बास नाम के व्यक्ति ने अपने अब्बू को सरकारी भूमि पर स्थित घर के अंदर दफनाकर वहां मजार का स्वरूप दे दिया। इतना ही नहीं, किसी को भनक न लगे इसके लिए मजार को पन्नी डालकर ढकने का भी प्रयास किया गया, ताकि वह काफी पुरानी प्रतीत हो।
मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने पूरे मामले की जानकारी जुटाई और भूमि संबंधी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण और निर्माण को लेकर विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड में किसी भी रूप में “लैंड जिहाद” को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार इस प्रकार के मामलों पर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं और कई एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है।उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में सामने आया यह मामला बेहद गंभीर है।
जहां कुछ दिन पहले तक खाली भूमि थी और अब वहां मजार का स्वरूप दे दिया गया।महापौर ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का निधन हुआ था तो उसे निर्धारित कब्रिस्तान में दफनाया जाना चाहिए था, लेकिन सरकारी भूमि पर इस तरह कब्जा करना गलत है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में चर्चाओं का माहौल बना रहा। प्रशासन ने फिलहाल मामले की जांच तेज कर दी है।एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को नोटिस दिया जा रहा है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!