रुद्रपुर में सिरफिरे दामाद ने ससुराल में मचाया तांडव, ससुर-साली और साले को धारदार हथियार से किया घायल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 09, 2026 03:45
•
1 views
•
0 Comments
उधम सिंह नगर के रुद्रपुर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सिरफिरे दामाद ने अपनी ससुराल में घुसकर धारदार हथियार से...
उधम सिंह नगर के रुद्रपुर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सिरफिरे दामाद ने अपनी ससुराल में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया, इस हमले में ससुर, साली और साला गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, ससुराल पहुंचकर दामाद ने मचाया तांडव, उधम सिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब एक युवक ने अपनी ससुराल पहुंचकर धारदार हथियार से हमला कर दिया, हमले में उसके ससुर, साली और साले को गंभीर चोटें आई हैं, सभी घायलों को उपचार के लिए रुद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
निकाह के बाद से ही बीवी को प्रताड़ित करता था आरोपी शौहर, जानकारी के मुताबिक, पुलभट्टा थाना क्षेत्र के सिरौली कला गांव निवासी उस्मान ने करीब चार साल पहले अपनी बेटी शब्बो का निकाह उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर बहेड़ी निवासी जीशान के साथ किया था, परिजनों का आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद से ही जीशान अपनी बीवी शब्बो को प्रताड़ित करने लगा था, मायके आकर रहने लगी बीवी, परिवार के लोगों ने कई बार दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने और जीशान को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया, बताया जा रहा है कि लगातार हो रही परेशानियों से तंग आकर करीब चार महीने पहले शब्बो अपने मायके आकर रहने लगी थी, इसके बाद से जीशान कई बार अपनी बीवी को वापस ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा, लेकिन परिजनों ने बेटी की सुरक्षा को देखते हुए उसे भेजने से इनकार कर दिया।
धारदार हथियार लेकर पहुंचा और कर दिया हमला, इसी बात से नाराज होकर सुबह जीशान धारदार हथियार लेकर अपनी ससुराल पहुंच गया, आरोप है कि उसने घर में घुसते ही हमला शुरू कर दिया, हमले में ससुर उस्मान के हाथ की उंगलियां कट गईं, जबकि, साले के कंधे पर गंभीर वार किया गया, वहीं साली बानौ भी हमले में घायल हो गई, अचानक हुए इस हमले से घर में चीख-पुकार मच गई, बीवी ने छिपकर बचाई जान, घटना के दौरान जीशान की बीवी शब्बो ने किसी तरह घर के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई, शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया, स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!