उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में खुद को मंत्री का भतीजा बताकर धौंस जमाने पर पुलिस ने उसके वाहन से हूटर और काली फिल्म हटाकर किया चालान

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 03, 2026 18:23 1 views 0 Comments
रुद्रप्रयाग में खुद को मंत्री का भतीजा बताकर धौंस जमाने पर पुलिस ने उसके वाहन से हूटर और काली फिल्म हटाकर किया चालान

रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कर रही है। ऐसे ही एक मामले में खु...

रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कर रही है। ऐसे ही एक मामले में खुद को मंत्री का भतीजा बताते हुए पुलिस पर धौंस जमाने वाले का पुलिस ने बिना किसी दबाव में आए हूटर उतार दिया और शीशों पर लगी काली फिल्म भी उतार दी। कोतवाली रुद्रप्रयाग में तैनात उपनिरीक्षक जयवीर सिंह रावत के नेतृत्व में चेकिंग अभियान के दौरान एक निजी वाहन में अवैध रूप से हूटर व काली फिल्म लगी पाई। पुलिस ने वाहन को रोका तो चालक ने खुद को मध्य प्रदेश के एक मंत्री का भतीजा बताया।

साथ ही पुलिस पर धौंस जमाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उक्त वाहन पर लगा अवैध हूटर उतारकर जब्त किया और वाहन पर लगी काली फिल्म हटाने के साथ ही उसका चालान किया। इसके अलावा एक बुलेट मोटरसाइकिल पर मोडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था। इस साइलेंसर से अत्यधिक तेज आवाज आ रही थी। पुलिस ने वाहन चालक का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment