उत्तराखंड

रुड़की में सरेराह लड़का-लड़की को जूतों से पीटने लगी औरत, सच सामने आया तो लोगों ने पकड़ लिया माथा

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत May 08, 2025 12:43 1 views 0 Comments
रुड़की में सरेराह लड़का-लड़की को जूतों से पीटने लगी औरत, सच सामने आया तो लोगों ने पकड़ लिया माथा

पुरानी कचहरी के बाहर उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई जब एक महिला ने एक युवती एवं युवक को बीच सड़क पर जूते से पीटना शुरू हो गया। दरअसल जूता चलाने वा...

पुरानी कचहरी के बाहर उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई जब एक महिला ने एक युवती एवं युवक को बीच सड़क पर जूते से पीटना शुरू हो गया।

दरअसल जूता चलाने वाली युवती की मां थी कि और युवक उसकी बेटी को लेकर आया हुआ था। काफी देर तक यह ड्रामा चलता रहा। चेकिंग कर रहे सीपीयू के जवान मौके पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस तीनों को कोतवाल ले आई।

दरअसल रुड़की निवासी एक महिला किसी काम से पुरानी कचहरी में आई थी। कचहरी में काम करने के बाद वह वापस लौट रही थी। कचहरी के गेट के पास उसने देखा कि उसकी बेटी किसी युवक के साथ है। जबकि बेटी का निकाह चार साल पहले हो चुका हैं और उसका पति विदेश में है।

युवती का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके बाद मां ने दोनों को बीच सड़क पर पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं यहां पर भीड़ जमा हो गई। तब तक वहां पर चेकिंग कर निकल रहे सीपीयू के जवानों ने किसी तरह से महिला को शांत कराया। कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment