उत्तराखंड

रूड़की में मां के सामने बीमार बेटे ने गणेशपुर पुल से गंगनहर में छलांग पुलिस और गोताखोरों को युवक की नहीं कोई जानकारी

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 17, 2026 16:15 1 views 0 Comments
रूड़की में मां के सामने बीमार बेटे ने गणेशपुर पुल से गंगनहर में छलांग पुलिस और गोताखोरों को युवक की नहीं कोई जानकारी

रुड़की में मां के साथ उपचार के लिए डाक्टर के पास जा रहे बीमार बेटे ने गणेशपुर पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जल पुलिस के गो...

रुड़की में मां के साथ उपचार के लिए डाक्टर के पास जा रहे बीमार बेटे ने गणेशपुर पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जल पुलिस के गोताखोर बुलाकर युवक की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। टीम तलाश में जुटी है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र का ढंढ़ेरा निवासी सचिन (27) पिछले कुछ समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। उसका स्वजन उपचार करा रहे थे। बुधवार को मां उसे एक डाक्टर के पास दिखाने जा रही थीं। जैसे ही मां बेटा गणेशपुर पुल के पास पहुंचे तो अचानक ही सचिन पुल की रेलिंग पर चढ़ गया।

इससे पहले कि मां कुछ समझ पाती बेटे ने गंगनहर में छलांग लगा दी। बेटे को गंगनहर में कूदते देख मां बदहवास हालत में हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। जिसके बाद भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल सिविल लाइन का होने के चलते वहां की पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद कोतवाली पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोता खोरो की मदद से युवक की गंगनहर में तलाश कराई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मां ने बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं बताई है। नहर में तलाश जारी है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment