उत्तराखंड

ऋषिकेश में पहले पी शराब, उसके बाद दोस्त की चाकू से गोदकर की निर्मम हत्या

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 27, 2025 03:39 1 views 0 Comments
ऋषिकेश में पहले पी शराब, उसके बाद दोस्त की चाकू से गोदकर की निर्मम हत्या

ऋषिकेश के निकट मुनिकीरेती ढालवाला शराब के ठेके के पास विवाद के चलते एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि युवक क...

ऋषिकेश के निकट मुनिकीरेती ढालवाला शराब के ठेके के पास विवाद के चलते एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि युवक के दोस्त ने ही की है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद लोगों में गुस्सा है। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक शीशम झाड़ी निवासी 28 वर्षीय अजेंद्र कंडारी देर रात शराब के ठेके के पास पहुंचा। इस दौरान उसका दोस्त और पड़ोसी अक्षय ठाकुर भी साथ में गया। दोनों ने शराब पी और किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बड़ा की अक्षय ठाकुर ने ठेली से चाकू उठाकर अजेंद्र की छाती में घोप दिया।

आरोप है कि अक्षय ने एक बार नहीं बल्कि चाकू से कई बार वार किए। लहूलुहान हालत में अजेंद्र को एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे एम्स रेफर कर दिया। एम्स पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के बाद अजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मामले में परिजनों ने एम्स में जमकर हंगामा किया और पोस्टमार्टम नहीं करने की जिद पर अड़ गए।

लोगों ने समझाया तो बॉडी को सील कर मोर्चरी में रखवाया गया। इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि अजेंद्र कबूतर पालने का शौक भी रखता था। परिजनों की ओर से तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल अक्षय को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं। अजेंद्र के शरीर पर चाकू से कितने वार हुए हैं इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही क्लियर होगी। बताया आरोपी अक्षय ठाकुर नाई का काम करता है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment