रामनगर में कार की टक्कर से बाइक सवार रोडवेज बस के नीचे आने से बाल–बाल बचा, दो घायल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 20, 2026 01:42
•
1 views
•
0 Comments
नैनीताल जिले के रामनगर में तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ती नजर आई, नेशनल हाईवे 309 पर ओवरटेक के चक्कर में एक कार ने बाइक सवार दो युवकों...
नैनीताल जिले के रामनगर में तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ती नजर आई, नेशनल हाईवे 309 पर ओवरटेक के चक्कर में एक कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों युवक सामने से आ रही रोडवेज बस के नीचे जाने से बाल-बाल बच गए, फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में इलाज जारी है, जानकारी के अनुसार यह हादसा नेशनल हाईवे 309 पर पेट्रोल पंप के पास हुआ, विवेक और अफजल नाम के दो युवक बाइक पर सवार होकर चिल्किया से रामनगर की ओर आ रहे थे, इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार (UK 19 C 2074) ने ओवरटेक करने की कोशिश की, ओवरटेक के दौरान कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और घिसटते हुए दूसरी दिशा से आ रही रोडवेज बस की तरफ जा पहुंचे, गनीमत रही कि समय रहते बस चालक ने ब्रेक लगा दिए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और एंबुलेंस की मदद से रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है, घायल विवेक की मां सीमा देवी ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर है, उन्होंने आरोप लगाया कि कार चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है, वहीं मामले में चिकित्सालय के डॉक्टर हर्षपाल ने बताया कि दोनों युवकों के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, उनकी स्थिति को देखते हुए सिटी स्कैन के लिए रेफर किया जा रहा है, जरूरत पड़ने पर उन्हें हायर सेंटर भी भेजा जा सकता है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!