उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में थल कस्बे से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर युवकों की बाइक खाई में गिरी, दो की मौत एक घायल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत May 16, 2026 17:22 1 views 0 Comments
पिथौरागढ़ में थल कस्बे से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर युवकों की बाइक खाई में गिरी, दो की मौत एक घायल

 पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, थल बाजार से चार किलोमीटर दूर एक बाइक अनियंत्रित होकर 40 मीटर गहरी नदी में गिर गई, इस दुर्घटना में द...

 पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, थल बाजार से चार किलोमीटर दूर एक बाइक अनियंत्रित होकर 40 मीटर गहरी नदी में गिर गई, इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है, एक युवक को मामूली चोटें आई हैं. जिसका मुवानी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है, बताया जा रहा है कि 3:30 बजे तीन युवक बाइक से मसमोली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान थोड़ी दूर जाकर गाड़ी अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।

इसी दौरान लोगों को जानकारी मिली कि कोई गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, इसके बाद स्थानीय लोग, थल कस्बे से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर उनकी बाइक खाई में गिर गई, बाइक नदी किनारे में गिरने की जानकारी होते हुए आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। एक युवक घायल हालत में था, मृतकों में मालासीमा गांव निवासी प्रदीप ज्याला 24 पुत्र दरपान ज्याला निवासी मालासीमा, बॉबी सिंह देउपा 19 पुत्र डिगर सिंह देउपा शामिल हैं, बलवंत भंडारी 25 पुत्र प्रमोद भंडारी को हल्की चोटें आई हैं।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment