पिथौरागढ़ में सिक्योरिटी गार्ड ने की पत्नी की निर्मम हत्या, चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jan 24, 2026 08:41
•
1 views
•
0 Comments
पिथौरागढ़ में नगर के जाखनी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली और सनसनीखेज घटना हुई है। सात जन्मों तक साथ निभाने के फेरे लेने वाले पति ने ही पारिवारिक...
पिथौरागढ़ में नगर के जाखनी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली और सनसनीखेज घटना हुई है। सात जन्मों तक साथ निभाने के फेरे लेने वाले पति ने ही पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी के गले में चाकू मार कर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार विकासखंड मूनाकोट के झूलाघाट के निकट स्थित कानड़ी गांव निवासी राजेश राम लाबड़ 40 वर्ष जो महाराष्ट्र के पुणे में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है। पिछले सात–आठ दिनों से छुट्टी पर पिथौरागढ़ आया हुआ था। राजेश का परिवार वर्तमान में जाखनी क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा है।
बताया जा रहा है कि आज सुबह किसी पारिवारिक विवाद के बाद राजेश राम ने अपनी पत्नी नीलम उर्फ निर्मला देवी पर चाकू से गले में ताबड़तोड़ वार कर दिए। गले पर कई बार चाकू से हमला किए जाने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी गोविंद बल्लभ जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया। पुलिस द्वारा मौके पर गहन छानबीन की जा रही है तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है।
दंपती के दो बच्चे हैं एक 17 वर्षीय बेटा और एक 14 वर्षीय बेटी है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। स्थानीय लोग इस जघन्य हत्या से स्तब्ध हैं। हत्या के बाद आरोपी राजेश राम लाबड़ के फरार होने की भी सूचना सामने आई है। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है, हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना को लेकर क्षेत्र में तमाम तरह की चर्चाएं व्याप्त है। पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की रही है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!