उत्तराखंड

हरिद्वार में जमीन हथियाने के लिए भाभी ने प्रेमी से करवाई देवर की हत्या, चापड़ से किए कई वार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 21, 2025 16:05 1 views 0 Comments
हरिद्वार में जमीन हथियाने के लिए भाभी ने प्रेमी से करवाई देवर की हत्या, चापड़ से किए कई वार

हरिद्वार में सिडकुल थाना क्षेत्र के डालूवाला - मजबता में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। हत्या युवक की ही भाभी ने अपने प्रेमी और उसक...

हरिद्वार में सिडकुल थाना क्षेत्र के डालूवाला - मजबता में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। हत्या युवक की ही भाभी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त से करवाई थी। महिला का पति अपने हिस्से की जमीन बेचकर पत्नी और बच्चों को लेकर हैदराबाद चला गया था।

देवर के रास्ते से हटने के बाद घर और गांव की जमीन हथियाने और प्रेमी से मिलने का रास्ता साफ करने के लिए हत्या की साजिश रची थी। पुलिस आरोपी सोनिया, छोटो और अकबर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चापड़, मोपेड भी बरामद कर ली है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि 18 जुलाई को डालूवाला मजबता में सड़क किनारे झाड़ियों में नीटू पुत्र भूरी सिंह निवासी खालाटीरा का शव मिला था। हैदराबाद में रहने वाले नीटू के भाई राकेश ने 20 जुलाई को यहां पहुंचकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी की अगुवाई में टीम गठित कर खुलासे के लिए लगाई।

सीसीटीवी कैमरों के साथ ही कॉल डिटेल खंगालने पर सुराग मिलने पर सोमवार को आरोपी छोटा और अकबर निवासीगण हजाराग्रांट, सोनिया निवासी खालाटीरा थाना सिडकुल को गिरफ्तार कर लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने नीटू की हत्या को अंजाम देने की बात कबूल कर ली।

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में छोटा ने बताया कि उसके नीटू की भाभी सोनिया से प्रेम संबंध थे। सोनिया का पति अपने हिस्से का घर और जमीन बेचकर उसे लेकर हैदराबाद चला गया था। सोनिया की नजर अपने देवर के घर और जमीन पर थी। इसलिए उसने अपने देवर को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

छोटा को भरोसे में लेकर कहा कि अगर तुम देवर को खत्म कर दो तो वह गांव लौट आएगी और उससे रोज मुलाकात होगी। तब छोटा ने अपने साथी अकबर को हत्या की प्लानिंग के बारे में बताया। इसके बदले पांच लाख मिलने की बात कही। हत्या कर आधे-आधे रुपये बांटने की बात कही। तब अकबर तैयार हो गया और 17 जुलाई की रात योजना तहत हत्या कर दी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment