उत्तराखंड

हरिद्वार में कार से आ रहीं तेज-तेज आवाजों पर रुक गए लोग,पुलिस बुलाकर खुलवाया गेट तो बीच सड़क पर हंगामा

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 29, 2025 10:55 1 views 0 Comments
हरिद्वार में कार से आ रहीं तेज-तेज आवाजों पर रुक गए लोग,पुलिस बुलाकर खुलवाया गेट तो बीच सड़क पर हंगामा

राष्ट्रीय स्तर की बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले हरिद्वार के एक बॉडीबिल्डर पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। भेल...

राष्ट्रीय स्तर की बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले हरिद्वार के एक बॉडीबिल्डर पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। भेल मध्य मार्ग पर युवती की आवाज़ सुनकर राहगीरों ने पुलिस बुलाते हुए कार को रोक लिया।

कार से उतरी युवती ने सरेआम बॉडीबिल्डर पर इस्तेमाल करने और गला दबाने का आरोप लगाया। पुलिस बॉडीबिल्डर को थाने ले गई है। युवती से पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

भेल मध्य मार्ग पर फाउंड्री गेट के पास एक कार में लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर भीड़ जमा हो गई। पुलिस की मौजूदगी में जब कार का दरवाजा खुलवाया गया तो एक युवती को शिवालिक नगर क्षेत्र के बॉडीबिल्डर के साथ झगड़ा करते हुए पाया गया। युवती ने आरोप लगाया कि बॉडीबिल्डर लंबे समय से उसका इस्तेमाल करता आ रहा है और विरोध करने पर गला दबाने का प्रयास भी किया।

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं वीडियो में बॉडीबिल्डर आरोपी को नकारता हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आरोपित बॉडीबिल्डर राष्ट्रीय स्तर की कई बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में मेडल जीत चुका है। इसके अलावा शिवालिक नगर क्षेत्र में उसका अपना जिम भी है, कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

https://youtu.be/d2aRDYhny_g?si=om3IJKacLuaEEW_u
सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment