उत्तराखंड

हरिद्वार में  मुस्लिम परिवार ने स्वेच्छा से सनातन धर्म, गंगा में स्नान कर जनेऊं धारण किए

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 22, 2026 10:21 1 views 0 Comments
हरिद्वार में  मुस्लिम परिवार ने स्वेच्छा से सनातन धर्म, गंगा में स्नान कर जनेऊं धारण किए

धर्मनगरी हरिद्वार में एक मुस्लिम परिवार ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाया। उत्तर प्रदेश के इस मुस्लिम परिवार के मुखिया मोहम्मद शहजाद अब शंकर बन गए हैं...

धर्मनगरी हरिद्वार में एक मुस्लिम परिवार ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाया। उत्तर प्रदेश के इस मुस्लिम परिवार के मुखिया मोहम्मद शहजाद अब शंकर बन गए हैं और उनकी पत्नी रजिया से सावित्री। उनके समेत परिवार के पांच सदस्यों ने गंगा स्नान कर जनेऊ पहने। संत समाज की ओर से हिंदू बनने पर परिवार का स्वागत किया गया। पश्चिम उत्तर प्रदेश के निवासी मोहम्मद शहजाद ने मंगलवार को अपने परिवार सहित स्वेच्छा से सनातन धर्म को अंगीकार किया। यह कार्यक्रम चंडीघाट स्थित ब्रह्मकुंड क्षेत्र में संपन्न हुआ। पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे परिवार को गंगाजल से स्नान के बाद यज्ञ कर शुद्धि प्रक्रिया संपन्न हुई।

फिर यज्ञोपवीत के बाद नामकरण संस्कार किया गया। जिसमें मोहम्मद शहजाद का नाम शंकर, पत्नी रजिया का नाम सावित्री, ज्येष्ठ पुत्री का नाम रुक्मणी, कनिष्ठ पुत्री का नाम दीक्षा और पुत्र का नाम रुद्र रखा गया। उन्होंने सनातन जीवन मूल्यों को पूरी तरह अपनाने का संकल्प लिया। यह प्रक्रिया गौरी शंकर मंदिर गौशाला परिसर में संत राम विशाल दास महाराज के सान्निध्य, अरुण कृष्ण महाराज के मार्गदर्शन में आचार्य कुलदीप विद्यार्थी व अनुज शास्त्री ने संपन्न कराई। इस मौके पर अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद के संरक्षक बाबा हठयोगी, अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद गिरी, श्रीकृष्ण सनातन सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अरुण कृष्ण, आचार्य कुलदीप विद्यार्थी, अनुज शास्त्री, रोहित प्रधान, कुंवर रसिक चौहान, राकेश उत्तराखंडी आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment