हल्द्वानी में पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत, वाहन सीज
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 13, 2025 03:39
•
1 views
•
0 Comments
किच्छा के जवाहरनगर से गौलापार में मकान का लिंटर डालने के लिए जा रहे बाइक सवार दो श्रमिकों को पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत...
किच्छा के जवाहरनगर से गौलापार में मकान का लिंटर डालने के लिए जा रहे बाइक सवार दो श्रमिकों को पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। घटना के बाद पिकअप चालक व परिचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वाहन को लेकर सीज कर दिया है।
गुरुवार की सुबह आठ बजे कुंवरपुर बागजाला के पास गैस सिलिंडर से लदी पिकअप ने रौंद डाला। बताया जा रहा है कि बाइक सवार एक वाहन को ओवरटैक कर आगे निकल रहे थे। तभी सामने से पिकअप आ गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार छिटककर सड़क पर गिर पड़े और बाइक खाई में जा गिरी।
बाइक पर सवार उत्तरप्रदेश के बरेली, बहेड़ी गिरधरपुर निवासी 17 वर्षीय सुबान पुत्र रईस अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे बरेली इज्जतनगर के फरीदपुर चौधरी निवासी 35 वर्षीय फिरोज पुत्र छोटे खां गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल एसटीएच पहुंचाया। जहां फिरोज ने उपचार के कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। इधर, दोनों युवकों की मौत की सूचना पर स्वजन हल्द्वानी पहुंचे। दोपहर बाद शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिए गए थे। बहरहाल, मामले में स्वजन की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!