देहरादून

देहरादून में तीन तलाक और महिला उत्पीड़न मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, गिरफ्तार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 14, 2026 15:32 5 views 0 Comments
देहरादून में तीन तलाक और महिला उत्पीड़न मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, गिरफ्तार

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में महिला से मारपीट और उत्पीड़न के साथ तीन तलाक देने के आरोप में पुलिस ने उसके पति फरमान को गिरफ्तार किया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पति पर हलाला करने का दबाव डालने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, पटेलनगर निवासी महिला कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर उत्पीड़न करता है।

महिला ने पति पर उसे तीन तलाक देने का भी आरोप लगाया। आरोप यह भी है कि पति महिला पर बहनोई के साथ हलाला करने का दबाव बना रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।  

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment