उत्तराखंड

हल्द्वानी में पत्रकार पर हमले के बाद अवैध निर्माण किया गया ध्वस्त, हमलावर गिरफ्तार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 12, 2025 05:53 1 views 0 Comments
हल्द्वानी में पत्रकार पर हमले के बाद अवैध निर्माण किया गया ध्वस्त, हमलावर गिरफ्तार

हल्द्वानी में ऊंचा पुल क्षेत्र में अवैध निर्माण की कवरेज के दौरान पत्रकार दीपक अधिकारी पर हुए हमले के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार तड़क...

हल्द्वानी में ऊंचा पुल क्षेत्र में अवैध निर्माण की कवरेज के दौरान पत्रकार दीपक अधिकारी पर हुए हमले के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार तड़के प्राधिकरण की टीम ने नजूल भूमि पर बन रही निर्माणाधीन इमारत को ध्वस्त कर दिया।

एक दिन पूर्व पत्रकार दीपक अधिकारी ने नहर पर हो रहे अतिक्रमण की कवरेज कर प्रशासन का ध्यान इस अवैध निर्माण की ओर आकर्षित किया था। इसी दौरान क्षेत्र के दबंग लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद पूरे प्रदेश के पत्रकारों में गहरा आक्रोश है। पत्रकारों ने हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन ने भी मौके पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment