आईआईटी रुड़की की छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका मिला शव
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Feb 05, 2025 00:50
•
1 views
•
0 Comments
आईआईटी में बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, अंशु मलेया (19...
आईआईटी में बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, अंशु मलेया (19) मध्य प्रदेश के इटारसी जिले की रहने वाली थी।
मंगलवार शाम वह कस्तूरबा गांधी हॉस्टल के अपने कमरे में मौजूद थी। शाम करीब छह बजे एक सहपाठी छात्रा अंशु से मिलने पहुंची। कई बार आवाज लगाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो उसने खिड़की से अंदर झांका। कमरे में अंशु को फंदे से लटका देख वह स्तब्ध रह गई।
पुलिस ने अंशु के मोबाइल फोन और कुछ अन्य सामान को कब्जे में लिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी कमरे से साक्ष्य जुटाए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!