उत्तराखंड

आईएएस, आईपीएस और आउटसोर्स कर्मी भी लगाएंगे बायोमीट्रिक हाजिरी, एक मई से लागू होगी व्यवस्था

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 23, 2025 01:05 1 views 0 Comments
आईएएस, आईपीएस और आउटसोर्स कर्मी भी लगाएंगे बायोमीट्रिक हाजिरी, एक मई से लागू होगी व्यवस्था

उत्तराखंड सचिवालय में सेवाएं देने वाले आईएएस, आईपीएस से लेकर आउटसोर्स के कर्मचारी भी एक मई से बायोमीट्रिक हाजिरी लगाएंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने...

उत्तराखंड सचिवालय में सेवाएं देने वाले आईएएस, आईपीएस से लेकर आउटसोर्स के कर्मचारी भी एक मई से बायोमीट्रिक हाजिरी लगाएंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

सचिवालय में बायोमीट्रिक हाजिरी का आदेश मई 2017 में जारी हुआ था। शुरू में तो इसका अनुपालन हुआ लेकिन धीरे-धीरे इसे लेकर ढीला रवैया बढ़ता चला गया। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि एक मई से सचिवालय में सभी सेवाओं के अधिकारी, कर्मचारियों के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य होगी।

सचिवालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा, प्रांतीय सिविल सेवा, न्यायिक सेवा, सचिवालय सेवा, वित्त सेवा और आउटसोर्स कार्मिकों को रोजाना निर्धारित समयावधि में बायोमीट्रिक उपस्थिति लगानी होगी। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से अफसरों, कर्मचारियों के समय से दफ्तर न आने की शिकायतें भी आ रही थीं।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment