उत्तराखंड

हरिद्वार में कई झोपड़ियों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल पाया काबू

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Feb 10, 2025 05:56 1 views 0 Comments
हरिद्वार में कई झोपड़ियों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल पाया काबू

पंतद्वीप मैदान में झुग्गी झोपड़ियों में भीषण आग लग गई, आग की चपेट में आकर दर्जन भर झोपड़ियां जलकर राख हो गई, गनीमत रही आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई...

पंतद्वीप मैदान में झुग्गी झोपड़ियों में भीषण आग लग गई, आग की चपेट में आकर दर्जन भर झोपड़ियां जलकर राख हो गई, गनीमत रही आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई, झोपड़िया में आग लगने पर आसपास मौजूद लोगों ने पानी से आग बुझाने की कोशिश की, हालांकि आग की लपटें कम नहीं हुई, सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर बमुश्किल काबू पाया. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, इस दौरान झुग्गी झोपड़ियां में रखा सामान भी जलकर राख हो गया।

जानकारी देते हुए हरिद्वार कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पंतद्वीप में बीती रात झोपड़ियों में लगी आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका, हालांकि तब तक अधिकांश झोपड़ियां जल गई थी, आग से झोपड़ियों में रखा सामान भी स्वाहा हो गया है, दरअसल झोपड़ियां एक दूसरे से सटी हुई थी, एक झोपड़ी में आग लगते ही हवा के कारण दूसरी झोपड़ियों में पहुंच गई।

आसपास लोगों ने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग विकराल होने पर सफलता नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक 13 झोपड़ियां जलकर राख हो गई थी, झोपड़ियों में गैस सिलेंडर भी रखे मिले, प्रथम दृष्टया में आग के एक झोंपड़ी में शार्ट सर्किट होने से लगना बताया जा रहा है, उल्लेखनीय है कि पंतद्वीप, रोड़ी बेलवाला, चंडीघाट क्षेत्र में झुग्गी बस्तियां बसी हुई हैं, वहीं झोपड़ियों में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मची रही।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment