हल्द्वानी

हल्द्वानी के कठघरिया मार्ग पर खौफनाक मंजर, रेत के ढेर में मिला डंपर हेल्पर का शव, सिर और हाथ देख उड़े होश

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 27, 2026 10:30 17 views 0 Comments
हल्द्वानी के कठघरिया मार्ग पर खौफनाक मंजर, रेत के ढेर में मिला डंपर हेल्पर का शव, सिर और हाथ देख उड़े होश

हल्द्वानी शहर के चौफुला-कठघरिया मार्ग पर रविवार को रेत के ढेर में शव मिलने से सनसनी फैल गई। काम में लगे मजदूरों ने जैसे ही रेत हटाई तो उसमें से सिर और हाथ दिखाई दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में शव को निकाला गया तो उसकी पहचान डंपर के हेल्पर जयपुर बीसा लालकुआं निवासी पवन सिंह (30) पुत्र मदन सिंह के रूप में हुई है। कठघरिया मार्ग पर इन दिनों सड़क और नाले का निर्माण चल रहा है। रविवार को गोरापड़ाव के क्रशर से रेत मंगाई थी जिसे निर्माण स्थल पर ही उतार दिया गया था। दोपहर बाद निर्माण के लिए जब मजदूरों ने रेत उठाना शुरू किया तो मौके पर सिर और हाथ दिखाई दिया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त डंपर के हेल्पर जयपुर बीसा लालकुआं निवासी पवन सिंह के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार पवन रविवार सुबह अपनी ताई के घर से काम पर निकला था। सूत्रों के अनुसार रविवार को वह चालक के साथ डंपर लेकर गोरापड़ाव स्थित क्रशर पहुंचा। चालक मुख्य गेट पर खाना खाने के लिए रुका तो पवन गाड़ी लेकर भीतर चला गया। लोडिंग से पहले पवन डंपर में रेता निकलने वाली जगह पर जब कट्टे लगा रहा था तो जेसीबी मशीन से ऊपर से रेत डाल दी गई जिसमें वह दब गया। काफी देर तक पवन के आसपास नहीं मिलने पर चालक डंपर लेकर कठघरिया रोड पहुंचा और वाहन खाली कर दिया। यहां रेता हटाने के दौरान मजदूरों को उसमें शव मिला। देर शाम पवन की ताई ने उसकी शिनाख्त की। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कहा कि डंपर स्वामी और क्रशर मालिक से पूछताछ की जाएगी। ट्रक में रेत भरने वाले जेसीबी चालक को बुलाया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment