उत्तराखंड

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा बाइक-कार की टक्कर मे दो ममेरे भाइयों की मौत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 28, 2025 11:17 1 views 0 Comments
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा बाइक-कार की टक्कर मे दो ममेरे भाइयों की मौत

चमोली जिले के बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार...

चमोली जिले के बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक और विपरीत दिशा से आ रही तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार की टक्कर इस दुर्घटना की वजह बनी।

राहुल (28 वर्ष, पुत्र भवान सिंह) और उसका ममेरा भाई कमल सिंह (27 वर्ष, पुत्र रणजीत सिंह), रामणी नंदानगर निवासी, किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर निजमुला से बाइक पर घर लौट रहे थे। बिरही में बीआरओ कैंप के पास चमोली की ओर से आ रही तेज़ रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना गंभीर था कि कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया। लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण राहुल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम आज गुरुवार को किया जाएगा। दुर्घटना के कारणों की जांच पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment