उत्तराखंड

पिथौरागढ़ के धारचूला में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरने से पूर्व सैनिक का निधन, दो घायल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 16, 2026 01:08 1 views 0 Comments
पिथौरागढ़ के धारचूला में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरने से पूर्व सैनिक का निधन, दो घायल

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें एक पूर्व सैनिक की मौके पर ही जान चली ग...

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें एक पूर्व सैनिक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि, दो लोग घायल बताए जा रहे हैं, घायलों को संयुक्त अस्पताल धारचूला में भर्ती किया गया है, जानकारी के मुताबिक, यह हादसा जहां एक कार धारचूला से सिनियाखोला जा रही थी, जो अचानक अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में कार चला रहे पूर्व सैनिक कमल राम पुत्र हरी राम की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं, कार में सवार नर सिंह और विजेंद्र थापा गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस और स्थानीय राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला, जिसके बाद उन्हें तत्काल संयुक्त अस्पताल धारचूला में भर्ती कराया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है, जबकि, शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है, पूर्व सैनिक की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, कमल राम पूर्व सैनिक थे, उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं, जिनकी शादी हो चुकी हैं, उनके दोनों बेटे भी वर्तमान में सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जिसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है। केएस रावत, सीओ, धारचूला

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment