उत्तराखंड

कैलास मानसरोवर मार्ग पर भीषण हादसा चट्टान दरकी, पोकलैंड चालक मलबे में दबा

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Mar 18, 2026 11:27 1 views 0 Comments
कैलास मानसरोवर मार्ग पर भीषण हादसा चट्टान दरकी, पोकलैंड चालक मलबे में दबा

पिथौरागढ़ में कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में मांगती के पास बुधवार को विशाल चट्टान दरक गई। सड़क चौड़ीकरण के काम में लगा पौकलैंड चालक मलबे में दब गया।...

पिथौरागढ़ में कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में मांगती के पास बुधवार को विशाल चट्टान दरक गई। सड़क चौड़ीकरण के काम में लगा पौकलैंड चालक मलबे में दब गया। छह घंटे बाद भी चालक को मलबे से नहीं निकाला जा सका। चालक की मौत की आशंका जताई गई है। कैलास मानसराेवर यात्रा मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य इन दिनों चल रहा है। मांगती नाले के पास 28 वर्षीय चालक मनीष चुफाल चट्टान काटने के कार्य में जुटा था। इसी दौरान विशाल चट्टान टूट गई। भारी बोल्डर सड़क पर आ गिरे। चालक मनीष बोल्डरों के नीचे दब गया। चालक के मलबे में दबने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस, ग्रिफ और तहसील प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार टीम लेकर मौके पर पहुंच गये। बोल्डरों को हटाने का कार्य शुरू किया। पांच घंटे की मशक्कत के बाद भी मनीष का कुछ पता नहीं लग सका। भारी बोल्डरों की चपेट में आने से मनीष के जीवित रहने की संभावना कम है। सायं पांच बजे तक सड़क से बोल्डर नहीं हटाये जा सके थे। बोल्डरों के चलते सड़क बाधित हो जाने से व्यांस घाटी, जिप्ती, गाला को आवागमन करने वाले दर्जनों वाहन फंसे हुए हैं। इन वाहनों में सवार सैकड़ों यात्री सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment