उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक बरकरार, कल होगी सुनवाई
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 24, 2025 08:17
•
1 views
•
0 Comments
आज मंगलवार को पंचायत चुनाव पर रोक हटाने को लेकर राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के समक्ष मामले में मेंशन कर सुनवाई करने को कहा। जिसमे सरकार की ओर से कहा गया...
आज मंगलवार को पंचायत चुनाव पर रोक हटाने को लेकर राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के समक्ष मामले में मेंशन कर सुनवाई करने को कहा। जिसमे सरकार की ओर से कहा गया कि 9 जून को जो नियमावली बनाई गई थी, उसका गजट नोटिफिकेशन 14 जून को हो गया था । लेकिन “कम्युनिकेशन गैप” के कारण गजट नोटिफिकेशन को हाईकोर्ट के समक्ष सुनवाई के वक्त प्रस्तुत नहीं किया जा सका था। आज सरकार की ओर से यह नोटिफिकेशन हाईकोर्ट के समक्ष पेश कर दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति जी नरेंदर व न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने पंचायत चुनाव सम्बन्धी सभी याचिकाओं की सुनवाई के लिए 25 जून दोपहर 2 बजे का समय निर्धारित किया है । तब तक कोर्ट ने लगी रोक को बरकरार रखा है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!