रुड़की में ताबड़तोड़ फायरिंग, खनन कारोबारी को बदमाशों ने बनाया निशाना, गोलियों से छलनी की थार
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 21, 2024 01:26
•
1 views
•
0 Comments
खनन कारोबारी की थार कार पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है, बताया जा रहा है कि फायरिंग में एक राहगीर को गोली लगी है, जिससे उसे उपचार के...
खनन कारोबारी की थार कार पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है, बताया जा रहा है कि फायरिंग में एक राहगीर को गोली लगी है, जिससे उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए, बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक आज देर शाम थार कार सवार खनन कारोबारी सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के नगला इमारती अंडर पास के नीचे किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहा था, इसी दौरान बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश खनन कारोबारी को अपनी ओर इशारा कर बुलाने लगे, ऐसे में खनन कारोबारी को उन पर शक हुआ और वह अंडर पास के पास बनी एक बस्ती में भागकर छिप गया।
बाइक सवार नकाबपोशों ने उसका पीछा किया, लेकिन लोगों को देखकर वह वहां से पीछे हट गए और खनन कारोबारी की थार कार पर कई राउंड फायर किए, फायरिंग में राहगीर वारिश (28 वर्षीय) को गोली लग गई है, पीड़ित को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
घायल युवक के परिजनों ने बताया कि वारिश का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं था, वह अपने पैर का प्लास्टर खुलवाने के लिए अपने भाई के साथ बाइक पर रुड़की जा रहा था, इसी बीच वो गोली का शिकार हो गया। रुड़की सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गाड़ी पर फायरिंग की है, पूरे मामले की जांच की जा रही है, उन्होंने कहा कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!