उत्तराखंड

उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग को मिले 29 नए स्पेशलिस्ट डॉक्टर, तैनाती प्रस्ताव को भी मिली मंजूरी

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 13, 2025 03:50 1 views 0 Comments
उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग को मिले 29 नए स्पेशलिस्ट डॉक्टर, तैनाती प्रस्ताव को भी मिली मंजूरी

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग को 29 नए स्पेशलिस्ट डॉक्टर मिल गए हैं, सभी डॉक्टरों की नई तैनाती का अनुमोदन स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने दे दिया है, इस...

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग को 29 नए स्पेशलिस्ट डॉक्टर मिल गए हैं, सभी डॉक्टरों की नई तैनाती का अनुमोदन स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने दे दिया है, इसके साथ ही प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ संवर्ग के इन डॉक्टरों को पीजी कोर्स के बाद उनकी स्पेशलिटी के अनुसार राज्य के विभिन्न अस्पतालों मे खाली चल रहे पदों के सापेक्ष तैनाती दे दी गई है।

पीएमएचएस संवर्ग के में डॉक्टरों में फिजिशियन, गायनी, फैमिली मेडिसिन ,बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, निश्चेतक,पैथोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, ईएनटी और नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल हैं, इन सभी चिकित्सकों को उनकी स्पेशलिटी के अनुसार दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों के अस्पतालों में तैनाती दे दी गई है, इसमें पौड़ी जिले के लिए पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनाती दे दी गई है, इसी तरह उत्तरकाशी, हरिद्वार और चंपावत जिलों में चार-चार डॉक्टर, टिहरी और उधम सिंह नगर जिलों के अस्पताल के लिए तीन- तीन और रुद्रप्रयाग चमोली व पिथौरागढ़ जिलों के लिए एक-एक स्पेशलिस्ट डॉक्टर को तैनाती दे दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा राज्य के अस्पतालों को 29 नए विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गए हैं, इन डॉक्टरों को जिला और उप जिला अस्पतालों में तैनाती दे दी गई है, इनकी तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर सुधार होगा, आम जनता को समय पर स्पेशलिस्ट डॉक्टर का परामर्श और उपचार मिल सकेगा, इससे राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर सुधार होगा, लोगों को भी बड़े शहरों में इलाज के लिए जाना नहीं पड़ेगा।

इन विशेषज्ञ चिकित्सकों में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नविता तिवारी को सीएमओ नैनीताल के अधीन तैनात किया गया है, इसी तरह डॉक्टर जूही शर्मा को उप जिला हॉस्पिटल रामनगर, डॉ कविता भंडारी को जिला अस्पताल बौराड़ी टिहरी में तैनाती दे दी गई है, फिजिशियन डॉक्टर कीर्ति मेहता को उप जिला चिकित्सालय काशीपुर, डॉ राकेश जोशी को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट, डॉ मधुमिता बिष्ट और डॉ प्रखर शर्मा को जिला अस्पताल उत्तरकाशी, डॉ ज्ञानेश्वर यादव को उप जिला अस्पताल श्रीनगर और डॉक्टर ऋषि रंजन कुकरेती को उप जिला चिकित्सालय रुड़की में तैनाती दे दी गई है।

इसी प्रकार फैमिली मेडिसिन में डॉक्टर रजत डोभाल को जिला अस्पताल बौराडी, डॉ अभिषेक को जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया है, पीडियाट्रिशियन डॉक्टर रुचिका भट्ट को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग और जितेंद्र जोशी को जिला अस्पताल चंपावत में तैनाती दे दी गई है, सर्जन डॉक्टर मयंक नौटियाल को कोटद्वार, डॉ मयंक चौहान को पौड़ी गढ़वाल, डॉ शादा अली को जिला अस्पताल नैनीताल, डॉ वमिक रहमान को जिला अस्पताल हरिद्वार, डॉ निशांत पांडे को रुद्रपुर और डॉक्टर तनुज सिंह तोमर को काशीपुर भेजा गया है।

वहीं निश्चेतक डॉक्टर निकिता रमोला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला, डॉ ऋत्विक रजत को कोटद्वार, डॉ नेहा चौहान को थैलीसैंण और डॉक्टर शैलेंद्र कुमार को टिहरी बौराडी, पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर सिद्धार्थ त्यागी को चंपावत, रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर अंकुर रावत को कर्णप्रयाग, आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर योगिता को उत्तरकाशी, डॉ शिखा टोलिया को पिथौरागढ़, ईएनटी के लिए डॉक्टर शशांक अधिकारी को चंपावत और डॉक्टर अनुभव अग्रवाल को रुड़की में जॉइनिंग दी गई है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment