उत्तराखंड

ऋषिकेश में काली मंदिर के पास दो बसों की आमने-सामने टक्कर, जिसकी चपेट में आई कार 

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत May 12, 2026 10:21 1 views 0 Comments
ऋषिकेश में काली मंदिर के पास दो बसों की आमने-सामने टक्कर, जिसकी चपेट में आई कार 

ऋषिकेश में देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास मंगलवार को दो बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान एक कार भी इसकी चपेट में आ गई। हादसे मे...

ऋषिकेश में देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास मंगलवार को दो बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान एक कार भी इसकी चपेट में आ गई। हादसे में दोनों बसों के साथ कार को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी वाहनों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में कार सवार तीन लोग और बसों में बैठे दो यात्री घायल हो गए। कार सवारों को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बस में घायल हुए दो यात्रियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि राजस्थान और मध्य प्रदेश के 24 श्रद्धालुओं को लेकर एक बस देहरादून की ओर जा रही थी, जबकि 27 स्थानीय सवारियों से भरी दूसरी बस देहरादून से ऋषिकेश आ रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लोकल बस द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान दोनों बसों की टक्कर हो गई।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment