उत्तराखंड

जेईई-मेन में उत्तराखंड में पहला स्थान पाकर हल्द्वानी के गुरआशीष ने किया कमाल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 21, 2026 01:38 1 views 0 Comments
जेईई-मेन में उत्तराखंड में पहला स्थान पाकर हल्द्वानी के गुरआशीष ने किया कमाल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( एनटीए) की ओर कराई गई इंजीनियरिंग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई-मेन) में हल्द्वानी निवासी गुरआशीष सिंह चड्ढा ने उत्तराखंड टा...

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( एनटीए) की ओर कराई गई इंजीनियरिंग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई-मेन) में हल्द्वानी निवासी गुरआशीष सिंह चड्ढा ने उत्तराखंड टाप किया है। उन्हें 99.99 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें 112 वीं रैंक प्राप्त हुई है। अपने पहले ही प्रयास में राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। गुरआशीष ने बताया कि पढ़ाई के लिए रोजाना 10 से 12 घंटे दिए। अन्य गतिविधियों में ध्यान लगाने की बजाए अध्ययन पर पूरा फोकस किया। आनलाइन कोचिंग प्लेटफार्म से परीक्षा की तैयारी की। इसके साथ ही स्वाध्याय पर विशेष जोर दिया।

आनलाइन माध्यमों में ध्यान भटकने की समस्या रहती है, लेकिन एकाग्रता से पढ़ाई पर फोकस किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिए द्रण इच्छा शक्ति और अनुशासन बेहद जरूरी है।गुरआशीष ने अपनी सफलता का श्रेय पिता गुरप्रीत सिंह चड्ढा और माता हरप्रीत कौर चड्ढा के साथ बड़ी बहन गुनताशा को दिया है।उन्होंने बताया जेईई-एडवांस की तैयारियों में जुट गए हैं। कमियों में सुधार कर और कड़ी मेहनत करेंगे। आइआइटी दिल्ली, बाम्बे या मद्रास से कंप्यूटर विज्ञान में इंजीनियरिंग करने का लक्ष्य है। उनकी शिक्षा आरम द ग्लोबल स्कूल हल्द्वानी से हुई है। हाईस्कूल में 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टापर किया था। साथ ही इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है। अब रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment