हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा मेरा जीवन खतरे में, रोते हुए बोले, मेरी हत्या की आशंका, कहा- करूंगा आत्मदाह
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 14, 2026 20:44
•
21 views
•
0 Comments
हल्द्वानी के कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में एक बड़ा गैंग घूम रहा है, जो नेताओं के फोन टैप कर रहा है। विधायक ने कहा कि उनके परिवार का फोन टैप कराया जा रहा है और उनकी गाड़ी का कभी भी एक्सीडेंट कराया जा सकता है। रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उनका जीवन खतरे में है। उन्होंने कहा कि गैरसैण विधानसभा सत्र में वह आत्मदाह करेंगे।
उन्होंने कहा, "मुझे न्याय दो, मुझे और मेरे बच्चों को मार देंगे।" उन्होंने आरोप लगाया कि एआई के माध्यम से कभी भी उनकी कॉल रिकॉर्डिंग और वीडियो बनाकर वायरल किया जा सकता है।विधायक ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से भी इस मामले की शिकायत की थी। इसके अलावा अप्रैल 2025 में एसएसपी को लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने कहा कि यह प्राइवेट इंटरप्राइजेस का गैंग है, जिसमें कुछ बड़े लोग भी शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पूरे परिवार का फोन टैप किया जा रहा है।इस मौके पर रामनगर के संजय नेगी और बाजपुर के सोनू शर्मा भी साथ मौजूद रहे। सुमित हृदयेश ने कहा कि संजय नेगी और सोनू शर्मा को कांग्रेस में जॉइन करा दो, तो वह विधायकी छोड़ देंगे।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!