एक्शन में हल्द्वानी जिला प्रशासन, बनभूलपुरा में तीन अवैध मदरसे सील, भारी पुलिस फोर्स तैनात
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 13, 2025 11:58
•
1 views
•
0 Comments
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ जिला प्रशासन ताबड़तोड़ कार्रवाई कर उनको सील और ध्वस्त करने की कार्रवाई कर...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ जिला प्रशासन ताबड़तोड़ कार्रवाई कर उनको सील और ध्वस्त करने की कार्रवाई कर रहे हैं, कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में कई अवैध मदरसा संचालित होने के शिकायत और जांच के बाद जिला प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की, प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित मदरसों को सील किया है।
प्रशासनिक कार्रवाई में अभी तक तीन मदरसे सील किए गए हैं. अभी भी अभियान जारी है, अपर जिलाधिकारी विवेक राय के नेतृत्व में सुरक्षा के मद्दे नजर भारी पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्रवाई हुई, अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया सर्वे और जांच में सामने आया है कि सील किए गए सभी मदरसे अवैध रूप से संचालित हो रहे थे, इसके अलावा कुछ मदरसों के खिलाफ गंभीर शिकायतें भी दर्ज की गई थीं, यहां बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था न होना, शौचालय और स्वच्छता की कमी, सुरक्षा उपायों के तहत सीसीटीवी कैमरे न होना आदि पाए गए हैं, मदरसा संचालन की मान्यता भी नहीं है।
कुछ मदरसे तो मस्जिदों के भीतर ही संचालित हो रहे थे जो कि नियमों के विरुद्ध पाये गये, प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे कानून-व्यवस्था बनी रहे, वर्ष 2024 में 8 फरवरी को बनभूलपुरा में अवैध मदरसा ध्वस्त करने के बाद वहां पर हुई हिंसा से सबक लेते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने रविवार को ही कार्रवाई को गंभीरता से लिया है, शहर में भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात की गई है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!