उत्तराखंड

टिहरी से गायब हुई लड़की, मच गया बवाल... लोगों का जोरदार प्रदर्शन, दुकान में की गई तोड़फोड़

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 31, 2024 16:01 1 views 0 Comments
टिहरी से गायब हुई लड़की, मच गया बवाल... लोगों का जोरदार प्रदर्शन, दुकान में की गई तोड़फोड़

उत्तराखंड में टिहरी जिले के कीर्तिनगर क्षेत्र में कथित तौर पर एक किशोरी के लापता होने के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मंगलवार को एक युवक की दुकान मे...

उत्तराखंड में टिहरी जिले के कीर्तिनगर क्षेत्र में कथित तौर पर एक किशोरी के लापता होने के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मंगलवार को एक युवक की दुकान में तोड़फोड़ की। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सोमवार देर रात से गायब किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी गई है। साथ ही, आरोपी की भी तलाश की जा रही है। कीर्तिनगर बाजार क्षेत्र में सुबह से ही किशोरी को ढूंढने और समुदाय विशेष के कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय लोग प्रदर्शन करते रहे।

प्रदर्शनकारियों ने एक युवक की दुकान में तोड़फोड़ की। बाद में उन्होंने कुछ और दुकानों के होर्डिंग भी तोड़ डाले। आक्रोशित लोगों ने कीर्तिनगर मुख्य बाजार से होते हुए जाखणी तक रैली निकाली। इस दौरान भारी पुलिस बल बाजार क्षेत्र में तैनात रहा। इस बीच भाजपा नेता लखपत भंडारी ने कहा कि नगर क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को साजिशन धर्म विशेष के प्रति आकर्षित किया गया। उसे धार्मिक रूप से भी गुमराह करने की कोशिश की गई।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment