हल्द्वानी

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, गुस्साए छात्र पेट्रोल छिड़ककर कॉलेज की छत पर चढ़े

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 02, 2026 15:56 14 views 0 Comments
हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, गुस्साए छात्र पेट्रोल छिड़ककर कॉलेज की छत पर चढ़े

कुमाऊं विश्वविद्यालय सेमेस्टर परीक्षाएं खत्म होने के दो माह बाद भी परिणाम घोषित नहीं कर पाया है। स्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के साथ ही बैक परीक्षाओं के रिजल्ट अभी तक लटके हुए हैं। छात्र लगातार परिणाम घोषित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विश्वविद्यालय अभी तक रुख स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। कुवि के रवैए को देख एमबीपीजी कालेज के छात्र बुधवार को भड़क गए। वहीं एमबीपीजी में छात्रों के हंगामे के बीच कुमाऊं विश्वविद्यालय ने स्नातक दूसरे और चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इसके साथ ही स्नातकोत्तर के दूसरे सेमेस्टर के कुछ विषयों का भी परिणाम घोषित किया गया। परिणाम घोषित न होने पर नाराजगी जताते हुए प्राचार्य कक्ष पर पेट्रोल लेकर चढ़ गए। विश्वविद्यालय प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया। इस दौरान छत पर चढ़े मुकेश पाण्डेय और मेहुल साह ने खुद पर पेट्रोल डाल दिया। 

बेहोश हुए छात्र मुकेश पाण्डेय को छत से उतारकर अस्पताल ले जाया गया। छात्र मेहुल साह की हालत भी बिगड़ गई, उसे छत से उतारकर अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद पुलिस ने छत पर चढ़े अन्य छात्र-छात्राओं को उठाया। महिला पुलिसकर्मी ने छत पर चढ़ी छात्राओं को भी उतारा। इस दौरान अन्य छात्रों ने छत पर चढ़े छात्रों को हिरासत में लेने का विरोध किया। पुलिस से छात्रों की नोंक-झोंक भी हुई। एनएसयूआइ से जुड़े मेहुल साह ने कहा बैंक परीक्षा परिणाम आए बगैर कई विद्यार्थी पीजी कक्षाओं के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। चार सितंबर अंतिम तिथि घोषित की गई है और कई विषयों में सीटें भी भर गई हैं। साथ ही अन्य संस्थानों में प्रवेश अंतिम चरण में है। इधर, बवाल होता देख कालेज परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी सहित अन्य शिक्षकों ने मनाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित छात्र छत से उतरने को तैयार नहीं है। वहीं, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कुवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी को ज्ञापन सौंपा। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने बताया कि विश्वविद्यालय ने बुधवार सुबह बैक परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। साथ ही यूजी द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के परिणाम शाम तक घोषित करने का आश्वासन दिया गया है। आंदोलित छात्रों को इसकी सूचना दे दी गई है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment