एक ही दिन में उत्तराखंड की चार अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Feb 19, 2026 09:48
•
1 views
•
0 Comments
एक ही दिन में उत्तराखंड की चार अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। कोर्ट कैंपस में सघन चेकिंग की जा रही है। वहीं खुफिया एजेंसी...
एक ही दिन में उत्तराखंड की चार अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। कोर्ट कैंपस में सघन चेकिंग की जा रही है। वहीं खुफिया एजेंसी भी अलर्ट पर हैं। गुरुवार को देहरादून, नैनीताल और चंपावत जिला कोर्ट व नैनीताल हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई मेल मिला। बता दें कि बुधवार को भी राज्य के कई जिला कोर्ट में इस तरह का मेल आया था।चंपावत जिला न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली।
जिला जज को आए ई- मेल के बाद पुलिस प्रशासन ने पूरे परिसर की सघन तलाशी ली। कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि तलाशी के दौरान कहीं से कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। हालांकि पिथौरागढ़ से डाग स्क्वायड की टीम बुलाई गई है, जिसके बाद पुन- पूरे परिसर की तलाशी ली जाएगा। तलाशी के दौरान आवाजाही पर विशेष एहतियात बरती गई। परिचय पत्र दिखाने के बाद ही कोर्ट परिसर में आने की इजाजत दी गई। इससे पूर्व नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और देहरादून जिला न्यायालय परिसर को भी बम से उड़ाने की ई-मेल के जरिए धमकी मिली थी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!