उत्तराखंड

देहरादून में अवैध खनन रोकने पर वन कर्मी पर जानलेवा हमला, ट्रैक्टर चालक ने की कुचलने की कोशिश

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत May 22, 2026 01:20 1 views 0 Comments
देहरादून में अवैध खनन रोकने पर वन कर्मी पर जानलेवा हमला, ट्रैक्टर चालक ने की कुचलने की कोशिश

देहरादून में अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्राली रोकने पर वन कर्मी की जान लेने की कोशिश की गई। चालक ने उस पर ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाने का प्रयास किय...

देहरादून में अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्राली रोकने पर वन कर्मी की जान लेने की कोशिश की गई। चालक ने उस पर ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाने का प्रयास किया। बचने की कोशिश में वन कर्मी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में रेंजर ने सहसपुर कोतवाली में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। बुधवार रात यह घटना तब हुई जब वन विभाग की टीम ने कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज स्थित मोट नदी में अवैध खनन रोकने को दबिश दी थी। अवैध खनन रोकने के प्रयास के तहत दबिश के दौरान पहले भी इस क्षेत्र में सरकारी अफसरों व कर्मियों पर हमले हो चुके हैं। ताजा मामला कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी की चौहड़पुर रेंज के चांदपुर अनुभाग की डोबरी प्रथम बीट क्षेत्र का है।

देर रात वन विभाग की टीम को मोट नदी क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी। रेंजर पंकज ध्यानी के निर्देश पर वन बीट अधिकारी मोहम्मद इनाम, विपिन सिंह चौहान, फायर वाचर साहिल ने इस क्षेत्र में दबिश दी। मौके पर कुछ मजदूर ट्रैक्टर ट्राली में अवैध खनन के तहत एकत्र किए गए पत्थर भर रहे थे। जब वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की तो चालक ने वाहन को तेज रफ्तार से आगे बढ़ा दिया। आरोप है कि उसने मोहम्मद इनाम पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। मोहम्मद इनाम ने अपने आप को किसी तरह बचाया। लेकिन इस प्रयास में उसके पैर में गंभीर चोट लगी।

बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक पंकज ट्रैक्टर ट्राली को तेज रफ्तार में मौके से भगा ले गया। रेंजर ने बताया कि गुरुवार को अनुभाग अधिकारी चांदपुर टीम के साथ ट्रैक्टर मालिक रोहित उर्फ देसी के घर ग्राम सोरना पहुंचे और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।साथ ही ट्रैक्टर चालक पंकज के खिलाफ कोतवाली सहसपुर में तहरीर दी गई है। इस बीच क्षेत्र में दो अन्य ट्रैक्टर मालिकों पर केस दर्ज कर दो ट्रैक्टर सीज किए गए हैं।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment