उत्तराखंड

खटीमा में युवक की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की दुकान में आग लगा दी, शहर में तनावपूर्ण माहौल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Dec 13, 2025 11:26 1 views 0 Comments
खटीमा में युवक की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की दुकान में आग लगा दी, शहर में तनावपूर्ण माहौल

उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में शुक्रवार देर रात को हुई युवक की मौत के बाद शहर में हंगामा हो गया, हिंदू संगठनों ने खटीमा शहर में विरोध प्रदर्शन किया औ...

उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में शुक्रवार देर रात को हुई युवक की मौत के बाद शहर में हंगामा हो गया, हिंदू संगठनों ने खटीमा शहर में विरोध प्रदर्शन किया और एक दुकान में आग भी लगाई, बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने कई और गाड़ियों में तोड़-फोड़ व दुकानों को जलाने का भी प्रयास किया था, लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण प्रदर्शनकारी ऐसा नहीं कर पाए, भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा, फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके में धारा 163 लगा दी है।

खटीमा शहर में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है, धारा 163 लागू होने के बाद शहर में चार से ज्यादा लोगों को एक साथ खड़े होने की अनुमति नहीं है, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, शहर में पीएसी के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं, दुकान में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। शुक्रवार (12 दिसंबर) रात करीब 10 बजे खटीमा रोडवेज स्टेशन में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में बहस हो गई थी, कुछ ही देर में ये बहस मारपीट में बदल गई, इस दौरान दोनों गुटों के बीच चाकूबाजी हुई, जिसमें 24 वर्षीय तुषार शर्मा (पुत्र मनोज शर्मा), 23 वर्षीय सलमान (पुत्र शब्बू निवासी पकड़िया) और 21 वर्षीय अभय (पुत्र कन्हैया लाल) गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोग घायलों को तुरंत उप जिला चिकित्सालय खटीमा लेकर गए, जहां उपचार के दौरान 24 वर्षीय तुषार शर्मा ने दम तोड़ दिया, मृतक तुषार पीलीभीत रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट में कार्य करता था, अन्य दो घायलों सलमान और अभय को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था, सलमान की हालत भी गंभीर बनी हुई है, तुषार शर्मा की मौत के बाद आज खटीमा शहर में हंगामा हो गया, इस घटना के आक्रोशित लोगों न सिर्फ दुकानों में तोड़फोड़ की है, बल्कि बाजार बंद कराकर जोरदार प्रदर्शन किया, हालांकि, पुलिस ने जुलूस निकाल रहे आक्रोशित युवकों पर हल्का लाठीचार्ज कर उन्हें तितर-बितर किया।

पुलिस-प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि शहर में अराजकता का माहौल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, बीएनएस की धारा 163 को नगर में लागू कर दिया गया है, फिलहाल एसडीएम के अनुसार स्थित नियंत्रण में है, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है, पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है, खटीमा के मुख्य चौक और रोडवेज बसे अड्डे समेत मुख्य स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, आसपास के थानों की फोर्स भी एहतिहात के तौर पर खटीमा बुलाई गई है, खुद एसडीएम तुषार सैनी और पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत ने मोर्चा संभालते हुए शहर में फ्लैग मार्च किया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment