उत्तराखंड

टनकपुर-चंपावत हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, पांच गंभीर रूप से घायल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 12, 2025 22:47 1 views 0 Comments
टनकपुर-चंपावत हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, पांच गंभीर रूप से घायल

चंपावत में टनकपुर-चंपावत हाईवे पर दो दिन में दूसरा गंभीर सड़क हादसा हुआ है। रविवार, 12 अक्टूबर को काशीपुर से पिथौरागढ़ जा रही कार संख्या UK 05 8191 अ...

चंपावत में टनकपुर-चंपावत हाईवे पर दो दिन में दूसरा गंभीर सड़क हादसा हुआ है। रविवार, 12 अक्टूबर को काशीपुर से पिथौरागढ़ जा रही कार संख्या UK 05 8191 अमोडी के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में कार चालक मोहम्मद फैजल (26 वर्ष), मोहम्मद आरिफ (42 वर्ष), उनकी पत्नी साहिबा प्रवीन, उनके बच्चे इमाना नूर शामिल हैं। दोनों बच्चों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि कार चालक और पति-पत्नी के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को मौके से एंबुलेंस के माध्यम से टनकपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद आरिफ अपनी पत्नी, दो बच्चों और साले फैजल के साथ काशीपुर से पिथौरागढ़ जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही चल्थी चौकी प्रभारी एसआई राकेश कठायत के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला।

यह दो दिन के भीतर टनकपुर-चंपावत हाईवे पर दूसरा बड़ा सड़क हादसा है। इससे पहले हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही केमू बस भी टनकपुर से 8 किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिसमें 25 लोग घायल हुए थे। लगातार दो हादसों के बाद पुलिस और प्रशासन हाईवे पर सतर्क मोड में आ गए हैं।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment