उत्तराखंड

हल्द्वानी में फायरिंग, गोलीकांड से क्षेत्र में मचा हड़कंप, अपराधियों के हौंसले बुलंद

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 24, 2025 01:15 1 views 0 Comments
हल्द्वानी में फायरिंग, गोलीकांड से क्षेत्र में मचा हड़कंप, अपराधियों के हौंसले बुलंद

हल्द्वानी शहर में अपराधियों को बोल बाला है, सोमवार शाम बिड़ला स्कूल के पास हल्दु पोखरा रोड पर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है, गोली चलने से इलाक...

हल्द्वानी शहर में अपराधियों को बोल बाला है, सोमवार शाम बिड़ला स्कूल के पास हल्दु पोखरा रोड पर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है, गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया, फायरिंग में एक युवक की गोली लगी है, जिसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है, लाठी डंडों के हमले में दो युवक घायल हुए हैं।

घटना में घायल युवकों की पहचान हरीश सिंह मेहरा, गणेश दरम्वाल और भास्कर बोरा के रूप में हुई है, तीनों युवक हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के चांदनी चौक, घुड़दौड़ा क्षेत्र के निवासी हैं, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 20 से 25 युवकों के एक समूह ने कार सवार इन युवकों को रास्ता रोककर पहले पीटा और फिर उन पर गोली चला दी।

फायरिंग में भास्कर बोरा को गोली लगी है, जबकि हरीश और गणेश भी मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए हैं, हमलावरों ने पीड़ितों की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया, भास्कर बोरा की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है, अन्य दो का इलाज हल्द्वानी में ही चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं, अब तक किसी भी पक्ष द्वारा लिखित तहरीर नहीं दी गई है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हमलावरों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है, इस गोलीकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप शिखा अग्रवाल का कहना है जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment