उत्तराखंड

हरिद्वार में बेखौफ बदमाश, शिवालिक नगर की पॉश कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार ने झपटी चेन

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 14, 2025 06:41 1 views 0 Comments
हरिद्वार में बेखौफ बदमाश, शिवालिक नगर की पॉश कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार ने झपटी चेन

हरिद्वार में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। आज शिवालिक नगर की पॉश कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार बदमाश ने चेन झपट ली। महि...

हरिद्वार में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। आज शिवालिक नगर की पॉश कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार बदमाश ने चेन झपट ली। महिला ने शोर मचाया लेकिन जब तक बदमाश फरार हो गए। लेकिन यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना शिवालिक नगर के लीलावती हॉस्पिटल के पास की है। पुलिस ने एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर दावा किया था कि शहर में गश्त बढ़ाई गई है, और लोग बेफिक्र होकर मॉर्निंग वॉक कर सकते हैं। ऐसे में रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई वारदात से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। 

https://youtu.be/yOUKeb9SCcw?si=7m7FOAZxtH6fZ1NK
सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment